नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर में नए विद्यार्थियों का प्रवेश
हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी जिले के प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर में लगभग ८० विद्यार्थियों का प्रवेश किया गया .कई माता पिता अपने बच्चो को लेकर विद्यालय उपस्थित थे ,बच्चे एवं माता पिता दोनों विद्यालय में प्रवेश को लेकर अतिउत्सुक थे , प्रवेश के पश्चात विद्यार्थियों को उचित सदन प्रदान किया गया नए गणवेश ,जुटे ,किताबे प्रदान की गयी .एवं उनका स्वागत ,स्वयं प्राचार्य श्रीमती संध्या सिंह कटियार द्वारा उनको मंच पर आमंत्रित कर किया गया प्राचार्य नए विद्यार्थियों को संबोधित करती हुई